अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का चीता हेलिकॉप्टर, एक पायलट की मौत, एक घायल

अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का चीता हेलिकॉप्टर, एक पायलट की मौत, एक घायल

नई दिल्ली। भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। बुधवार को यह हादसा तवांग इलाके में हुआ। आर्मी के अधिकारी ने हादसे की सूचना दी। हेलिकॉप्टर तवांग में चीन से लगती सीमा के पास के अग्रिम क्षेत्र में नियमित उड़ान पर था।

दूसरे पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद सेना की ओर से बचाव अभियान शुरू किया गया। सेना के जवान दोनों पायलट को लेकर नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल एक पायलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का फिलहाल इलाज चल रहा है।

हादसे का कारण पता लगाने के लिए चल रही जांच
इस घटना के संबंध में सेना की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें एक अधिकारी ने कहा है कि कि हम अफसोस के साथ सूचित करते हैं कि पायलटों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका नाम लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...