हर घर तिरंगा: PM मोदी ने ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्स शेयर करके जगाई देशभक्ति की लहर, इसलिए खास है ये अभियान

हर घर तिरंगा: PM मोदी ने ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्स शेयर करके जगाई देशभक्ति की लहर, इसलिए खास है ये अभियान

नई दिल्ली. देश की आजादी के बाद यानी 1947 में आज ही के दिन(22 जुलाई) को हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार(adopted) किया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने tweet करके तिरंगे से जुड़े कुछ ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए। बता दें कि केंद्र सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच यानी तीन दिन देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इस बीच स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की पहचान करके हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। छात्रों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां भी निकलेंगी। पढ़िए PM मोदी ने क्या tweet किए…

https://t.co/w36PqW4YV3

pic.twitter.com/fRcAMVHV9F

तिरंगे सहित इतिहास से कुछ दिलचस्प बातें शेयर कर रहा हूं
मोदी ने tweet करके लिखा-आज 22 जुलाई के दिन का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार(adopted) किया गया था। हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे सहित इतिहास से कुछ दिलचस्प बातें शेयर कर रहा हूं।

मोदी ने लिखा-आज, हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन(colonial rule) से लड़ रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

मोदी ने लिखा-इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।

13 से 15 अगस्त तक देश में ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन
13 से 15 अगस्त तक देश में ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन तीन दिनों में देशभर के 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 17 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत होने जा रहे इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस अभियान के तहत जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। ( तस्वीर-यही पहला तिरंगा है, जिसे पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने फहराया था)

सोशल मीडिया पर भी तिरंगा दिखेगा
केंद्र सरकार ने कहा कि 22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देगा। सरकार द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे-फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि अकाउंट पर भी तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तिरंगे के साथ लोग सेल्फी भी ले सकेंगे। इसे इसे संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। क्लिक करके देखें साइट पर क्या है

केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के प्रॉडक्शन का इंतजाम किया है। ये डाकघरों में भी उपलब्ध होंगे। तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related