यूपी चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन के दो प्रत्याशियों समेत 57 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हापुड़, पुलिस-प्रशासन की बिना अनुमति विधायक पद के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार-प्रसार व बैठक करना भारी पड़ गया। सपा-रालोद गठबंधन से हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों समेत 57 लोगों के खिलाफ थाना सिंभावली व देहात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोरोना गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लंघन कर प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार-प्रसार में जुटे थे।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि विधान सभा चुनाव के देखते हुए जनपद में आचार संहिता व धारा-144 लागू है। इसके बावजूद हापुड़ विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन से प्रत्याशी गजराज और उनके समर्थकों ने चुनावी बैठक का आयोजन किया। गांव ददायरा समेत कई गांवों में चुनावी बैठक की गई। मामले में विधायक प्रत्याशी गजराज सिंह समेत व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन से प्रत्याशी रविंद्र चौधरी व उनके समर्थकों ने गांव मुरादपुर समेत कई गावों में चुनाव प्रचार-प्रसार करते हुए बैठकों का अायोजन किया। इस मामले में रविंद्र चौधरी समेत इकरार, नदीम, नाजिम, ताज मोहम्मद, मजहर व जमशेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में एसपी दीपक भूकर ने बताया कि चुनाव आयोग व कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। किसी भी हाल में नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related