मलावी में चक्रवात एना से 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय मदद की अपील की

मलावी में चक्रवात एना से 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय मदद की अपील की

लिलोंग्वे, आपदा प्रबंधन मामलों के विभाग (डोडीएमए) ने रविवार को एक बयान में कहा कि मलावी में ट्रापिकल चक्रवात एना के कारण देशभर में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। डोडीएमए ने बताया कि सोमवार तक 32 लोगों की मौत, 147 लोग घायल और 20 लोग लापता हो गए हैं। इसमें 19 चिकवावा में और एक मवान्जा में लापता हो गए है। चक्रवात से कुल 1 लाख 87 हजार 930 घर और लगभग 8 लाख 45 हजार 685 लोग प्रभावित हुए है।

मानवीय सहायता की अपील की

इसके साथ ही चक्रवात से चिक्वावा और नसांजे देश के सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं, जहां अधिकांश मौतें और घरों, संपत्ति, पशुधन और फसलों को चक्रवात एना के कारण बाढ़ व तेज हवाओं के कारण काफी नुकसान हुआ है। देश की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने बुधवार को 15 जिलों में आपदा की स्थिति घोषित की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता की अपील की।

राहत व बचाव अभियान जारी

राष्ट्रपति की ओर से अपील के बाद ओडीएमए के संडे अपडेट के अनुसार कंसर्न वर्ल्डवाइड, मलावी रेड क्रास सोसाइटी, पार्टनर्स इन हेल्थ, फीड द चिल्ड्रन और गिफ्ट आफ द गिवर्स सहित कई संगठनों ने देश के लिए राहत सहायता प्रदान की है। इस बीच डीओडीएमए ने अस्थायी शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1 हजार मीट्रिक टन से अधिक मक्का, मक्का का आटा, बीन्स और नमक भेजा है। राहत और बचाव अभियान जारी है। लोगों को ढूंढने के लिए टीमे लगातार काम कर रही है।

अन्य दक्षिण अफ्रीकी देश भी चक्रवात से प्रभावित

इस बीच कुछ अन्य दक्षिणी अफ्रीकी देश भी चक्रवात की चपेट में आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी मौसम सेवा ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि अंगोचे और मोजाम्बिक में भूस्खलन और मेडागास्कर और जिम्बाब्वे में तबाही हुई है। जिम्बाब्वे के नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक नाथन नकोमो ने संडे मेल अखबार को बताया कि चक्रवात ने चार प्रांतों के 13 जिलों में तबाही मचाई थी, लेकिन देश में कोई मौत नहीं हुई। जानकारी के अनुसार एना ने सभी मशोनलैंड प्रांतों और मानिकलैंड को सीधे प्रभावित किया है। 282 से अधिक घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related