स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सिंगापुर ओपन (Singapore Open) जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कड़े मुकाबले में चीन की खिलाड़ी वांग झी यी (Wang Zhi Yi) को हराया। उन्होंने तीन सेट में वांग को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी।
पीवी सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में जापानी खिलाड़ी साइना कावाकामी को हराया था। 32 मिनट चले मुकाबले में सिंधु ने कावाकामी को 21-15, 21-7 से हराया था। इससे पहले सिंधु और कावाकामी के बीच दो मुकाबले हुए थे। दोनों में ही सिंधु ने जीत हासिल की थी।
सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 7 है। फाइनल मुकाबल में दुनिया की 11वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी वांग से सिंधु का कड़ा मुकाबला हुआ। पहला सेट सिंधु ने जीता, लेकिन दूसरा सेट वह हार गईं। तीसरा सेट काफी रोमांचक था। 80-10 प्वाइंट तक सिंधु और वांग के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। इसके बाद सिंधु वांग पर भारी पड़ती गईं और उन्होंने 21-15 के अंतर से तीसरा सेट जीत लिया। इसके साथ ही सिंधु ने सिंगापुर ओपन के खिताब पर कब्जा कर लिया।




