PM Modi in Modhera Sun Temple: देश के पहले सौर उर्जा गांव मोढेरा में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्य मंदिर का दर्शन किया। सूर्य मंदिर के संरक्षण के लिए शुरू की गई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने सूर्य मंदिर के 3-डी प्रोजेक्शन को भी देखा। टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किए जा रहे इस गांव में अब टूरिस्ट सूर्य मंदिर के गौरवगाथा के बारे में 3-डी प्रोजेक्शन से जान सकेंगे। गुजरात के तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रविवार को पीएम मोदी मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व उद्घाटन किया है।




