पीएम मोदी ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन, नेताजी की प्रतिमा का भी हुआ अनावरण

पीएम मोदी ने किया सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन, नेताजी की प्रतिमा का भी हुआ अनावरण

Central Vista Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इंडिया गेट के पास कैनोपी के नीचे 28 फीट ऊंची जेट ब्लैक ग्रेनाइट की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई गई है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान नेताजी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों से भी मुलाकात की और उन्हें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गुलामी के समय यहां ब्रिटिश राजसत्ता के प्रतिनिधि की प्रतिमा लगी हुई थी। आज देश ने उसी स्थान पर नेताजी की मूर्ति की स्थापना करके आधुनिक, सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी है। पीएम ने कहा, “अगर आजादी के बाद हमारा भारत सुभाष बाबू की राह पर चला होता तो आज देश कितनी ऊंचाइयों पर होता! लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद हमारे इस महानायक को भुला दिया गया। उनके विचारों को, उनसे जुड़े प्रतीकों तक को नजरअंदाज कर दिया गया।”

इस बीच DMRC ने जानकारी दी कि सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से इंडिया गेट/सेंट्रल विस्टा जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो बस सेवा देगी। इसमें नेशनल स्टेडियम सी-हेक्सागन के भैरों रोड से गेट नंबर 1 तक 6 बसों का संचालन होगा। यह सेवा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शुरू के एक सप्ताह के लिए उपलब्ध रहेगी।

बता दें कि दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का पुनर्विकास किया गया है। वहीं राजपथ का नाम अब बदल कर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ लॉन जाने वाले लोगों को नई सुविधाओं में कई चीजें मिलने वाली हैं।

इसमें 6 नए पार्किंग स्थल, 400 से अधिक बेंच, सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए एम्फीथिएटर, महिलाओं के लिए 64 शौचालय, पुरुषों के लिए 32 और दिव्यांगों के लिए 10 शौचालय बनाए गए हैं। वहीं बाधा मुक्त क्रॉसिंग के लिए अंडरपास, 16 स्थायी वॉकवे ब्रिज और 16.5 किलोमीटर पैदल चलने वाले पैदल मार्ग बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related