पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा: त्रिपुरा को सैकड़ों करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा: त्रिपुरा को सैकड़ों करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

PM Modi in Tripura: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पूर्वोत्तर दौरा पर हैं। मेघालय व त्रिपुरा में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके पहले पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत किया गया।

त्रिपुरा पहुंचे प्रधानमंत्री का हवाईअड्डे पर राज्यपाल एसएन आर्य, मुख्यमंत्री माणिक साहा, डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मोदी विवेकानंद मैदान के लिए रवाना हो गए। यहां लोगों के हुजुम को संबोधित किया। हवाईअड्डे से रैली स्थल की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

त्रिपुरा में इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन या शिलान्यास किया 

त्रिपुरा में पीएम मोदी ने 4350 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम की शुरुआत भी किया। 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए 3400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से घर बनाए गए हैं। इसके अलावा अगरतला बाईपास (खैरपुर-अमतली) NH-08 के चौड़ीकरण की परियोजना का उद्घाटन किया गया। पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) III के तहत 230 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 32 सड़कों और 540 किलोमीटर से अधिक की दूरी को कवर करने वाली 112 सड़कों के सुधार के लिए आधारशिला रखा गया। पीएम ने आनंदनगर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और अगरतला गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज का भी उद्घाटन किया।

Share post:

Popular

More like this
Related