द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, यशवंत सिन्हा को पछाड़ा, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। तीन राउंड की गिनती तक द्रौपदी मुर्मू 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि उम्मीद है कि वो बिना डर और पक्षपात के संविधान के संरक्षक रूप में काम करेंगी।

प्रधानमंत्री ने घर जाकर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर जाकर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है। उनके अलावा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें बधाई देने घर पहुंचे हैं। असम, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी द्रौपदा मुर्मू की जीत पर खुशी जताई है। दिल्ली में बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है।

अभी तक तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पछाड़ दिया है। तीसरे दौर की काउंटिंग तक उन्हें 5.77 लाख वोट मिले हैं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 2.61 लाख वोट मिले हैं। देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

अब तक हुई गिनती में कुल वोट 3219 थे, जिनकी वैल्यू 8,38,839 थी। कुल वोटों में से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 5,77,777 हैं। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले जिनकी वैल्यू 2,61,062 है। अभी एक चरण के वोटों की गिनती बाकी है।

राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी ने बताया कि तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती की गई। इस राउंड में कुल 1,333 वैलिड वोट थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related