ठग सुकेश चंद्रशेखर का CM केजरीवाल पर एक और लेटर बम, अब पॉलीग्राफ टेस्ट की दी चुनौती

ठग सुकेश चंद्रशेखर का CM केजरीवाल पर एक और लेटर बम, अब पॉलीग्राफ टेस्ट की दी चुनौती

Sukesh Chandrashekhar: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ महाठग सुकेश का एक और लेटर बम सामने आया है. सुकेश ने अपने वकील अशोक सिंह के जरिये इसे जारी किया है. इसमें सुकेश चंद्रशेखर ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती दी है और कहा कि मैं सत्येंद्र जैन और केजरीवाल के खिलाफ दिए आरोपों पर अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के सजेशन का स्वागत करता हूं.

इसी के साथ सुकेश ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए चुनौती दी. सुकेश ने कहा कि वे भी इसके लिए कंसेंट दें और फिर तीनों का एक साथ टेस्ट हो. सुकेश ने लेटर मे यह भी कहा कि इस टेस्ट का लाइव प्रसारण होना चाहिए, ताकि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन का सच देश के आगे उजागर हो सके.

‘पैसा देकर पेड न्यूज छपवाई’

सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया उसके जानकर पीआर एजेंट के जरिये न्यू यॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम्स मैगजीन जैसे अखबारों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रोमोशन के लिए पैसा देकर पेड न्यूज छपवाई गई. ये पेड न्यूज इन अखबारों के पीआर एजेंट मार्क और वेरोनिका के जरिये 8,50,000 यूएस डॉलर देकर छपवाई गई. सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया किउसने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए करोड़ों की घड़ी दुबई से मंगवाई और गिफ्ट में दी.

Share post:

Popular

More like this
Related

Ontdek de betoverende magie van Malaysia’s casino geheimen

De Enige Casinoervaring die je in Malaysia kunt Vinden ...

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...