गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनीं भारत की पहली महिला राफेल विमान पायलट शिवांगी सिंह

नई दिल्ली, 73वां गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग था। राजपथ पर परेड में वायुसेना की झांकी निकाली गई। राफेल लड़ाकू विमान की पहली भारतीय महिला पायलट शिवांगी सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया। शिवांगी वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट हैं।

शिवांगी से पहले पिछले साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट थीं।

वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह साल 2017 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थीं। शिवांगी महिला लड़ाकू विमान पायलटों के वायुसेना के दूसरे बैच में शामिल हुई थीं। राफेल उड़ाने से पहले वह मिग-21 बाइसन विमान उड़ाती रही हैं। वह पंजाब के अंबाला स्थित वायु सेना के गोल्डन ऐरोज स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं।

इस बार वायुसेना की झांकी का शीर्षक ‘भारतीय वायु सेना, भविष्य के लिए परिवर्तन’ था। झांकी में मिग-21, जी-नेट, हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर और राफेल विमान के स्केल डाउन माडल के साथ-साथ अश्लेषा रडार भी प्रदर्शित किए गए।

अब तक 32 राफेल भारत पहुंचे

बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान का पहला बैच 29 जुलाई, 2020 में भारत पहुंचा था। फ्रांस से 36 लड़ाकू विमानों के सौदे के क्रम में देश में अब तक 32 राफेल विमान आ चुके हैं। बाकी चार राफेल विमान इस साल अप्रैल तक आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related