कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष: नामांकन के आखिरी दिन दिग्विजय का चुनाव लड़ने से इंकार, इस नेता के बनेंगे प्रस्तावक

कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष: नामांकन के आखिरी दिन दिग्विजय का चुनाव लड़ने से इंकार, इस नेता के बनेंगे प्रस्तावक

नई दिल्ली. राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन की लास्ट डेट है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सबसे आगे था। लेकिन अब उन्होंने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय ने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस का के लिए काम किया है और करता रहूंगा। मैं खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सोच भी नहीं सकता हूं। 

ये नेता भी हैं रेस में
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खड़गे को गांधी परिवार की पसंद बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक G-23 गुट के मनीष तिवारी (Manish Tewari) भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

गांधी परिवार का किसको समर्थन 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट्स में गांधी परिवार का समर्थन किसके साथ है। इसे लेकर तस्वीर आज साफ हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांधी परिवार से समर्थन की बात की जाए तो मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता हैं। अध्यक्ष पद के लिए शशि थरुर को गांधी परिवार से इतना समर्थन मिलले की उम्मीद नहीं है इसकी सबसे बड़ी वजह थरूर का जी-23 में शामिल होना। वहीं, जानकारों के अनुसार,  हिन्दी भाषी क्षेत्रों में थरूर की कम लोकप्रियता भी बड़ी वजह बन सकती है। 

एमपी के 12 विधायक पहुंचे थे दिल्ली प्रस्तावक
मध्य प्रदेश के 12 विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बनने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम तो पहले से ही दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहते हैं अगर वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो मेरी शुभकामनाएं हैं।

राजघाट पहुंचे थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नामांकन दाखिल करने से पहले शुक्रवार को राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। थरूर ने एक ट्वीट कर कहा- आज सुबह 21वीं सदी में भारत के पुल का निर्माण करने वाले व्यक्ति को श्रद्धांजलि दी।” बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के लिएआज लास्ट डेट है।  मतदान 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...