कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

Cyrus Mistry Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry died in road acciident) का मुंबई के पालघर के पास रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। साइरस, एक भारतीय आईरिश नागरिक थे। साइरस के निधन पर देश-विदेश की जानी मानी हस्तियों ने शोक जताया है।

बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे साइरस

मशहूर बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे साइरस मिस्त्री थे। साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूरजी मिस्त्री हैं। दो बहनें लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री हैं। मां पात्सी पेरिन डुबास हैं। साइरस के माता-पिता दोनों पारसी समाज से ताल्लुक रखते हैं। साइरस मिस्त्री की मां का जन्म आयरलैंड में हुआ था और पालोनजी मिस्त्री ने आइरिश नागरिकता ले ली थी। पालोनजी मिस्त्री निर्माण बिजनेस के धुरंधर माने जाते थे। साइरस का जन्म बॉम्बे जोकि अब मुंबई है, में साल 1968 में हुआ था।

बड़े भाई शापूर मिस्त्री भी आयरिश नागरिक

साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, आयरिश नागरिक हैं। शापूरजी की शादी एक पारसी वकील रुसी सेठना की बेटी बेहरोज सेठना से हुई है। जबकि साइरस की बहन लैला की शादी लंदन के एक फंड मैनेजर रुस्तम जहांगीर से हुई है। वहीं, उनकी दूसरी बहन अलू मिस्त्री की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है। नोएल टाटा, भारतीय पारसी व फ्रांसिसी कैथोलिक माता-पिता से हैं।

कहां हुई पढ़ाई लिखाई साइरस मिस्त्री की?

साइरस मिस्त्री की पढ़ाई लिखाई दक्षिण मुंबई के फेमस कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल में हुई। हायर एजुकेशन के लिए साइरस इंग्लैंड चले गए। यहां लंदन के इंपीरियल कॉलेज में उन्होंने ग्रेजुएशन किया। 1990 में लंदन विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग किया। फिर उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया। 1996 में लंदन विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट में इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव मास्टर्स कोर्स किया।

दो बच्चे हैं साइरस मिस्त्री के

साइरस मिस्त्री भी आयरिश नागरिक थे। वह यहां एनआरआई के रूप में रहते थे। साइरस की शादी मशहूर एडवोकेट इकबाल छागला की बेटी कानूनविद् एमसी छागला की पोती रोहिका छागला से हुई थी। टाटा संस से कानूनी लड़ाई में साइरस के ससुर इकबाल छागला ने ही पूरी रणनीति तैयार की थी। साइरस व रोहिका के दो बेटे हैं। साइरस के बेटों का नाम फिरोज मिस्त्री व जहान मिस्त्री है।

टाटा सन्स से काफी पुराने ताल्लुकात

पालोनजी मिस्त्री का परिवार सौ साल से अधिक समय से बिजनेस में है। 1930 के दशक में साइरस मिस्त्री के दादा शापूरजी मिस्त्री ने टाटा सन्स में हिस्सेदारी खरीदी थी। आज भी मिस्त्री परिवार के पास टाटा ग्रुप में हिस्सेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related