केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की देश में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक, होम आइसोलेशन की कुशल निगरानी के दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की देश में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक, होम आइसोलेशन की कुशल निगरानी के दिए निर्देश

नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने 9 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के साथ COVID-19 और टीकाकरण प्रगति के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ई-संजीवनी जैसे टेली-कंसल्टेशन माध्यमों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने वालों की कुशल निगरानी करने का भी आग्रह किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक में शामिल हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ शामिल थे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा और दादरा और नगर हवेली और दमन दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों के साथ बातचीत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related