कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में दलित लीडर मुकुल वासनिक का नाम भी आया सामने, जी-23 नेता रहे हैं सबसे युवा सांसद

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में दलित लीडर मुकुल वासनिक का नाम भी आया सामने, जी-23 नेता रहे हैं सबसे युवा सांसद

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक के बाद एक चेहरे सामने आ रहे हैं। अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद कांग्रेस में मुकुल वासनिक के नाम की चर्चा तेज हो गई है। शशि थरूर की तरह मुकुल वासनिक भी जी-23 नेताओं में शुमार रहे जिन्होंने टॉप लीडरशिप की क्षमता पर सवाल उठाए थे। हालांकि, लेटर लिखने के कुछ ही दिनों बाद वासनिक ने ग्रुप छोड़ दिया था। कांग्रेस नेतृत्व ने भी मुकुल वासनिक पर भरोसा किया और उनको महासचिव बनाए रखने के अलावा इस बार राज्यसभा में भेजा है।

अशोक गहलोत सबसे आगे थे…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे थे। लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए ड्रामे के बाद गहलोत की छवि शीर्ष नेतृत्व की नजर में थोड़ी खराब हुई। हालांकि, इस पूरे ड्रामे के बाद अशोक गहलोत ने गुरुवार को खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को पीछे कर लिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी सोनिया गांधी को निर्णय लेने के लिए अधिकार दिया। 

मुकुल वासनिक महाराष्ट्र के दलित लीडर

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक पुराने कांग्रेसी परिवार से हैं। वह राज्यसभा सांसद हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व दलित नेता रहे बालकृष्ण वासनिक के सुपुत्र हैं। गांधी परिवार के करीबियों में गिनती होती रही है। 63 वर्षीय वासनिक विवादों से दूर रहने वाले नेता हैं। देश के सबसे युवा सांसदों में से एक रहे वासनिक, नरसिम्हा राव सरकार में खेल, युवा मामलों और संसदीय मामलों के मंत्री रहे हैं। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में वह केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे।

सूत्रों के अनुसार वासनिक के नाम पर कई दिनों से मंथन हो रहा है। एके एंटोनी उनके साथ एक मीटिंग कर चुके हैं। अशोक गहलोत से भी वासनिक के बातचीत करने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन है। 

शशि थरूर व दिग्विजय सिंह भी दौड़ में…

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे पहले अपनी प्रत्याशिता का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने पर्चा दाखिला भी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। उन्होंने भी दावेदारी की है। जबकि वासनिक को लेकर अभी भी कयासों का दौर है। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...