उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : जानिए पांच सालों में कितनी बढ़ी कांग्रेस प्रत्‍याशी संजीव आर्य की संपत्‍त‍ि, कितने कारों के हैं मालिक

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : जानिए पांच सालों में कितनी बढ़ी कांग्रेस प्रत्‍याशी संजीव आर्य की संपत्‍त‍ि, कितने कारों के हैं मालिक

नैनीताल : कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के पास पिछले पांच साल में चल व अचल संपत्ति दुगनी से अधिक हो गई लेकिन उनके नाम पर कोई वाहन नहीं है। पिछले चुनावी ब्यौरे के अनुसार संजीव के पास ढाई करोड़ की देनदारियां थी जबकि चल संपत्ति 79 लाख 30 हजार व अचल संपत्ति साढ़े तीन करोड़ है जबकि इस बार चल संपत्ति दो करोड़ 42 लाख से अधिक, पत्नी के पास 42 लाख से अधिक, अचल संपत्ति की कीमत तीन करोड़ 35 लाख, पत्नी के पास दो करोड़ 32 लाख की संपत्ति है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार संजीव के पास वर्तमान में 62 हजार नगदी और व 26 हजार पांच सौ नगदी पत्नी के पास है। जबकि बैंक में उनके नाम 44.43 लाख और उनकी पत्नी के नाम 31.86 लाख है। संजीव के पास 214743 व पत्नी के नाम एक लाख की बीमा पालिसी है। संजीव के पास सात तोला सोना जबकि पत्नी के पास 20 तोला सोना है। जेवरात समेत अन्य वस्तुओं की कीमत 2.42 करोड़ और पत्नी के पास 42.72 लाख रुपये है। बच्चीनगर हल्द्वानी में कृषि भूमि 3.077 एकड़, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ 25 लाख है जबकि पत्नी के नाम बच्चीनगर के साथ ही पछूवादून देहरादून में जमीन है।

पत्नी के नाम जमीन की अनुमानित कीमत 32 लाख है। पत्नी के नाम छड़ायल सुयाल में नौ हजार नौ सौ वर्ग फीट जमीन, जिसकी कीमत 85 लाख है। संजीव के पास दान में आई छड़ायल सुयाल में 68080 वर्ग फीट जमीन है। संजीव की आय का स्रोत व्यवसाय है। नामांकन पत्र में दाखिल विवरण के अनुसार संजीव के पास चल संपत्ति दो करोड़ 42 लाख से अधिक, पत्नी के पास 42 लाख से अधिक, अचल संपत्ति की कीमत तीन करोड़ 35 लाख, पत्नी के पास दो करोड़ 32 लाख है।

बाजपुर में दर्ज है मारपीट का केस
कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पर ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाने में हिंसा व मारपीट की धारा 147, 323, 504 व 506 में केस दर्ज है। जो पिछले साल दर्ज हुआ था। यह मामला प्रारंभिक जांच स्तर पर है। संजीव पर इसके अलावा कोई केस दर्ज नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related