UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज सपा विधायक दल और नेता प्रतिपक्ष चुन लिए गए। यह निर्णय सपा विधायकों की बैठक के दौरान हुआ। हालांकि, इस मीटिंग में उनके चाचा शिवपाल यादव नहीं पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस मीटिंग के लिए कोई न्यौता नहीं मिला।
इस बीच, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ स्थित राजभवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमापति शास्त्री को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) पद की शपथ दिलाई। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। शास्त्री, जो गोंडा जिले के मनकापुर से भाजपा विधायक हैं, अब उप्र विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि शास्त्री के अलावा चार अन्य लोगों के पैनल को भी शास्त्री की मदद करने की शपथ दिलाई गई। आठ बार विधायक रहे शास्त्री पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे और उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।




