Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गए, शाह बोले- पहले लखनऊ में कोई उद्योगपति आने को तैयार नहीं होते थे

Yogi Adityanath’s Oath Ceremony : लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने ताली बजाकर समर्थन किया और इस तरह से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आम जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाई हैं। वहीं, अमित शाह ने कहा कि उद्योगों को बढ़ाने के सम्मेलनों को भी दिल्ली में किया जाता था क्योंकि लखनऊ में कोई उद्योगपति आने को तैयार नहीं होते थे।

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 4 बजे दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके पहले, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय से लोकभवन पहुंच चुके हैं.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बीजेपी शासित सूबों के सीएम मौजूद रहेंगे। हालांकि, योगी के मंत्रिमंडल में हारे मंत्रियों और विधायकों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यूपी विधानसभा चुनाव में मात पाने वाले पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के सीनियर व अन्य नेताओं को बीजेपी संगठन और सरकार में समायोजित करने का प्लान है। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे नेताओं का हौसला न टूटे, लिहाजा पार्टी उन्हें किसी न किसी तरह से सम्मान देकर समाज में योगदान देने के लिए इस्तेमाल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related