Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2021

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) की ऑनलाइन दावोस एजेंडा समिट (Davos Agenda Summit) 24 जनवरी से शुरू हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) और दुनिया के अन्य टॉप लीडर इस समिट को संबोधित करेंगे.

एक हजार से ज्यादा ग्लोबल लीडर होंगे शामिल

यह इस साल का पहला बड़ा ग्लोबल समिट होगा, जिसमें एक हजार से ज्यादा ग्लोबल लीडर शामिल होंगे. इनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, बड़ी कंपनियों के सीईओ और चेयरमैन, मल्टीलेटरल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख, शैक्षणिक क्षेत्र और नागरिक समाज से जुड़े दिग्गज शामिल हैं. दुनिया के ये दिग्गज कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक, पर्यावरणीय, सामाजिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.

छह दिन का समिट 24 से 29 जनवरी तक

डब्ल्यूईएफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 28 जनवरी को इस समिट को संबोधित करेंगे. छह दिन का समिट 24 से 29 जनवरी तक चलेगा. इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा उद्योग जगत के दिग्गज मसलन आनंद महिंद्रा, सलिल पारेख और शोभना कामिनेनी भी इस समिट को संबोधित करेंगे.

सिंगापुर में होगा एनुअल मीटिंग
डब्ल्यूईएफ का नियमित एनुअल मीटिंग इस साल मई में स्विट्जरलैंड के दावोस के बजाए सिंगापुर में होगा. एनुअल मीटिंग से पहले जिनेवा के संगठन द्वारा ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है. इसे ‘दावोस एजेंडा’ का नाम दिया गया है. डब्ल्यूईएफ द्वारा हर साल इसी समय पर एनुअल मीटिंग का आयोजन किया जाता है. इसमें दुनियाभर के अमीर और ताकतवर लोग जुटते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव भी लेंगे हिस्सा
समिट की शुरुआत रविवार को डब्ल्यूईएफ के संस्थापक और कार्यकारी चेयरमैन क्लाउस श्वाब के स्वागत भाषण से होगी. चीन के राष्ट्रपति 25 जनवरी को इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी एक सत्र को संबोधित करेंगे.

सम्मेलन में भाग लेने वालों की सूची में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है. इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, रवि रुइया, ऋषद प्रेमजी, पवन मुंजाल, राजन मित्तल, सुनील मित्तल, अजय खन्ना, अजित गुलाबचंद, हरि एस भरतिया और संजीव बजाज भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे.