मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव? गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विस सीट पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव? गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विस सीट पर चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि धामी और शाह के बीच उप चुनाव के लिए विधानसभा सीट को लेकर चर्चा हुई। धामी चंपावत सीट खाली कराकर वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी को 23 सितंबर से पहले विधानसभा के लिए निर्वाचित होना है।

वे पार्टी विधायक से सीट खाली कराएंगे या फिर विपक्ष पर सेंध मारेंगे।  यह अभी रहस्य बना है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में धामी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच अकेले में काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान सीएम ने शाह को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

धामी को चंपावत से लड़ाने का प्रस्ताव भेजा
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने रविवार को बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री धामी को चंपावत से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। गहतोड़ी ने बैठक में कहा कि सीएम के लिए वह सीट छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि सीएम कहां से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक ने बताया कि संगठन ने पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा है कि सीएम को चंपावत से लड़ाया जाए। हालांकि पार्टी ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। चंपावत में भी पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में भी चुनाव को लेकर बैठक हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related