दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री की रेस में किसका नाम आगे! 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह संभव

दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री की रेस में किसका नाम आगे! 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह संभव

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक, 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला ग्राउंड में होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौन?
बीजेपी ने दिल्ली में 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बीते कई दिनों से लगातार चर्चा चल रही है। नए मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम शामिल हैं, जिनमें प्रमुख दावेदार प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने केजरीवाल को हराया था। इसके अलावा, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, शिखा राय, मोहन सिंह बिष्ट, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और पवन शर्मा भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।

कैसे होगा नए मुख्यमंत्री का चयन?
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक होगी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे, जो नए विधायकों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अंतिम निर्णय लेंगे।

शपथग्रहण को लेकर बड़ी तैयारियां
सूत्रों के अनुसार, शपथग्रहण समारोह को भव्य बनाने की योजना है। इसमें एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। समारोह का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किए जाने की संभावना है, जहां हजारों कार्यकर्ता भी जुट सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। अब सबकी नजरें 19 फरवरी की बैठक पर टिकी हैं, जहां औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होगी।

Share post:

Popular

More like this
Related