Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

कोलकाता, 31 मार्च 2021

पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार का शोर थम गया। दूसरे चरण के चुनाव में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन 30 सीटों में नंदीग्राम विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के सामने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के टेंगुआ में रैली की और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान ममता बनर्जी ने उस ओडियो क्लिप को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी, जिसमें उनके ऊपर भाजपा के एक नेता से चुनाव जीतने के लिए मदद मांगने का आरोप लगा है।

‘हां मैंने भाजपा नेता प्रलय पाल से बात की’

ममता बनर्जी ने ओडिया क्लिप को लेकर कहा, ‘मुझे कुछ लोगों ने बताया कि नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल मुझसे बात करना चाहते हैं, जिसके बाद मैंने उनसे फोन पर बात की। मैं नंदीग्राम सीट से प्रत्याशी हूं और इसलिए मुझे हर वोटर से बात करने का हक है। जब मुझे पता चला कि वो मुझसे बात करने चाहते हैं तो मैंने उनका नंबर लिया और उनसे बात की। मैंने उनका हाल-चाल पूछा और कहा कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। अब, इसमें मैंने कौन सा अपराध कर दिया?’

‘बातचीत को वायरल करना क्राइम, कार्रवाई होनी चाहिए’

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘नंदीग्राम सीट से प्रत्याशी होने के नाते मैं इस विधानसभा के हर वोटर से मदद मांग सकती हूं। मैं किसी से भी बात कर सकती हूं, उसे फोन कर सकती हूं। इसमें कोई बुराई नहीं है और ये कोई क्राइम नहीं है। लेकिन, अगर कोई इस बातचीत को वायरल करता है तो ये एक अपराध है। उस आदमी के खिलाफ एक्शन होना चाहिए, जिसने ये बातचीत वायरल की, ना कि मेरे खिलाफ।’

भाजपा ने जारी किया था ऑडियो

ममता बनर्जी ने कहा कि किसी की बातचीत को इस तरह वायरल करने से लोगों का भरोसा टूटता है। आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा ने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी, जिसमें ममता बनर्जी के ऊपर नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल से चुनाव में मदद मांगने का आरोप लगा। ऑडियो क्लिप में ममता बनर्जी कथित तौर पर प्रलय पाल से टीएमसी में शामिल होने और चुनाव में उनकी मदद करने की बात कह रहीं थी।