Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

नई दिल्ली, 18 फरवरी 2021

पश्चिम बंगाल सरकार में श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर बमला से हमला किया गया है। बुधवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के निमटिटा रेलवे स्टेशन में हुसैन पर ये हमला हुआ है। जाकिर हुसैन कोलकाता जाने के लिए यहां पहुंचे थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान करीब दस बजे अज्ञात लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया। जाकिर हुसैन के अलावा दो और लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं। तीनों घायलों को जंगीपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज हो रहा है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि जाकिर हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में कोई गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। जाकिर हुसैन मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जाकिर हुसैन पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल में हुए इस बम हमले की निंदा करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य में लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। जिसमें राजनेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बीते महीनों में खासतौर से टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीत काफी ज्यादा टकराव देखने को मिला है।