Weather Alert in UP: उत्तर प्रदेश में अभी दो दिन तक अत्यधिक ठंड और शीतलहर की चेतावनी

Weather Alert in UP: उत्तर प्रदेश में अभी दो दिन तक अत्यधिक ठंड और शीतलहर की चेतावनी

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में अवध तथा बुंदेलखंड को भले ही शुक्रवार को कोहरे से थोड़ी राहत है, लेकिन पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक और यानी शुक्रवार तथा शनिवार को अत्यधिक ठंड तथा शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा और लोगों को इस दौरान बादलों की लुकाछिपी के बीच गलन से परेशानी भी हो सकती है।

प्रदेश के अधिकांश जनपदों में गुरुवार को भी धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच सभी जगह पर सर्द हवा ने गलन का अहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यानी शुक्रवार तथा शनिवार को प्रदेशभर में शीतलहर और अत्यधिक ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडे दिन की स्थिति के साथ और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 3.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 20.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा, अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related