Vicky Kaushal ने पहनी वाइफ कैटरीना कैफ की जैकेट, फैंस ने किया यूं रिएक्ट

Vicky Kaushal ने पहनी वाइफ कैटरीना कैफ की जैकेट, फैंस ने किया यूं रिएक्ट

नई दिल्ली, बॉलीवुड का नया नवेला जोड़ा विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी हर एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। शादी से लेकर लोहड़ी सेलिब्रेशन तक उनकी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। अब सोशल मीडिया में विक्की कौशल की एक और तस्वीर चर्चा में आ गई है। हाल ही में विक्की ने मॉन्स्टर हुडी पहने हुई अपनी फोटो शेयर की है। जिस पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे है और विक्की को छेड़ रहे है।

विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो ठंड में फिल्म के सेट पर पहुच गये हैं। उनकी इस तस्वीर में पीछे वैनिटी वैन भी खड़ी दिख रही है। पोस्ट में विक्की काफी खुश नजर आ रहे है। तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर की मॉन्स्टर हुडेड जैकेट पहनी हुई है और सारा बवाल इसी जैकेट को लेकर मचा है। दरअसल, इस जैकेट को पहने हुए उनकी बीवी कैटरीना कैफ भी कई बार स्पॉट हो चुकी हैं। विक्की के पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने जैकेट को तुरंत पहचान लिया और कमेंट करने लगे।

एक फैंन ने लिखा, ‘भाभी ने जैकेट वापस कर दी क्या’ ? तो एक दूसरे ने विक्की के स्माइल पर ही कमेंट कर दिया और लिखा, ‘खुशी देखो भाई की कैटरीना मिलने के बाद।’

बता दें, हाल ही कैटरीना लोहड़ी मनाने विक्की के पास इंदौर गई थीं और आज ही मुंबई वापस लौटी हैं। ये उनकी शादी के बाद पहली लोहड़ी थी। पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि विक्की शायद कैटरीना को मिस कर रहे हैं और कैटरीना नहीं है तो उनके कपड़ो से ही काम चला रहें। उनकी ये मॉन्स्टर हुडी लाइमलाइट का हिस्सा बन चुकी है।

वक्र फ्रंट की बात करे तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों के लिए साल 2022 बिजी होने वाला है। विक्की इन दिनों सारा अली खान के साथ इंदौर में एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शूट की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। दूसरी ओर, कैटरीना की कुछ फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें फोन भूत, मेरी क्रिसमस और जी ले जारा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related