Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

देहरादून, 28 अक्टूबर 2021

भाजपा 30 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली से अपने चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है। विधानसभा चुनाव-2022 शाह चुनावी शंखनाद कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वे हरिद्वार स्थित शांतिकुंज जाएंगे व संत-समाज से भी भेंट करेंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को शाह की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने शाह के कार्यक्रम को बड़े स्तर पर करने का फैसला लिया।

भाजपा इसके जरिए विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड का माहौल पार्टी के प्रति माकूल बनाने की कोशिश करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बैठक में दून नगर निगम के 100 वार्डों को दो-दो हजार जबकि जिले के 17 मंडलों को पांच सौ से एक हजार लोगों तक की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। कैंटोनमेंट बोर्ड के 12 वार्डों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उस वादे को निभाती हैं लिहाजा वार्डों-मंडलों के पदाधिकारियों को जो लक्ष्य मिला है, उसे हर हाल में पूरा करना है। बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन, प्रवक्ता विनय गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत्त मित्तल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।

शाह बांटेंगे घसियारी योजना की किट : केंद्रीय मंत्री रैली से पहले बन्नू स्कूल में घसियारी योजना के तहत महिलाओं को किट भी बांटेंगे। इसके बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के नेता इस योजना के तहत महिलाओं को किट वितरण का काम शुरू करेंगे। उधर, गुरुवार को दून नगर निगम के सभी वार्डों और अन्य मंडलों में रैली की तैयारियों को लेकर बैठकें होंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम तय 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को सुबह नौ बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह बीजापुर स्थित सैफ हाउस में पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें वे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मुहर लगाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में उनकी रैली होगी।

रैली के बाद वे मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह अपराह्न चार बजे हरिद्वार रवाना होंगे। शाह हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनकी संत समाज के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। रात 9:30 बजे अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।