Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

देहरादून, 19 नवंबर 2021

उत्तराखंड राज्य में लगातार घट रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने कोविड 19 के लिए लागू किए गए सभी सख्त प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। यूपी, नई दिल्ली सहित दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड आने वालों के लिए अब तक जारी सख्त प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं। अब दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा।

अब राज्य की सीमाओं से लोग बेरोकटोक आवाजाही कर सकेंगे। उन्हें अब राज्य में आने के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण भी नहीं कराना होगा। ऐसे में पर्यटकों ने राहत की सांस ली है तो दूसरी ओर, उतराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। मुख्य सचिव एसएस संधु ने कोविड 19 प्रतिबंधों को लेकर नई गाइड लाइन जारी की। कोविड 19 संक्रमण में गिरावट आने पर सरकार ने रियायत देना शुरू किया था।

18 अक्तूबर को जारी एसओपी में सरकार ने अधिकांश बड़े प्रतिबंधों को खत्म कर दिया था। मुख्य सचिव के अनुसार कमजोर और संवेदनशील लोगों की सुरक्षा के लिए भी कुछ प्रतिबंध रखे गए हैं। 65 साल से अधिक आयु, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित कारण अथवा आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर जाने की अनुमति होगी। अब केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय मानकों का ही सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

इन नियमों का पालन जरूरी

-सार्वजनिक स्थान, कार्यस्थल, सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य।

-सार्वजनिक स्थानों पर राज्य में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परस्पर छह फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा।

-सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना लगेगा।

-सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा-तंबाकू, पान खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

 

इनके लिए यह नियम

-65 साल से अधिक उम्र लोग बिना वजह घर से न निकलें।

-गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर पाबंदी जारी।

-केवल बेहद जरूरी काम या स्वास्थ्य संबंधी कारण से बाहर निकलने की इजाजत