Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

हरिद्वार, 25 जुलाई 2021

कांवड यात्रा रद होने के बावजूद भी कांवड़ लेने हरिद्वार आये 14 कांवड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं 14 कांवड़ियों को प्रेम नगर आश्रम में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वांटाइन कराया गया है। दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिन्होंने कांवड़ियों को कपड़े बेचे थे। पुलिस ने पहले ही कांवड़ संबंधी सामान बेचने को मना किया था। पुलिस ने कहा कि किसी भी सूरत में कांवड़ियों को उत्तराखंड जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि कोराेना संक्रमण की वजह से कांवड़ यात्रा रद होने के बाद पुलिस लोगों को जागरूक करने में भी जुटी हुई है।

पूछताछ में कांवड़ियों ने अपने नाम बृजमोहन यादव पुत्र अमरजीत यादव, सूरज कुमार पुत्र सुरेश, अंशुल सिंह पुत्र अरविंद सिंह, अमन पुत्र राकेश चौहान, विकास पांडे पुत्र विजेंद्र पांडे, भानु सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, प्रमोद साहू पुत्र घनश्याम, ओमवीर पुत्र ज्ञान सिंह यादव, धर्मेश पुत्र शिव कुमार, प्रदीप कुमार पुत्र रामनरेश, सुशील पुत्र राजित राम, शैलेश कुमार पुत्र शिव कुमार, अरविंद कुमार पुत्र जयचंद, अंकुर शर्मा पुत्र वीरपाल निवासीगण कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा बताया है। वहीं दो दुकानदार राहुल सैनी पुत्र कुंवर सेन निवासी निपनिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और तोतीराम सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कांवड़ : चार सुपर जोन, 18 जोन और 41 सेक्टर बनाए 
कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए कांवड़ मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 18 जोन और 41 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद की सीमा एवं हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों में कांवड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। संबंधित स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद एवं गैर जनपदों से नियुक्त किये जाने वाले पुलिस बल, प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारियों को अपने दायित्वों को सही प्रकार से निर्वाह्न करना है। सीमा पर प्रशासन, पुलिस बल आपसी समन्वय बनाते हुए किसी भी सूरत में कांवड़ियों को जनपद में प्रवेश नहीं होने देंगे।

साथ ही सीमावर्ती जनपद की सीमाओं पर नियुक्त पुलिस बल से भी सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था के प्रभावित होते ही उसकी सूचना तत्काल जोन -सेक्टर प्रभारी को दें। गुरु पूर्णिमा से पहुंच जाते थे कांवड़िये : पहले गुरु पूर्णिमा के दिन ही कांवड़िये गंगा जल लेने को पहुंचने शुरू हो जाते थे। दूसरे साल भी कांवड़ के न आने से व्यापारी मायूस नजर आ रहे हैं।

निगेटिव रिपोर्ट न दिखाने वाले 300 वाहनों को पुलिस ने लौटाया
भगवानपुर। बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट राज्य की सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों के 300 वाहनों को भगवानपुर पुलिस ने वापस लौटाया है। कांवड मेला स्थगित होने के बाद बार्डर चेक पोस्ट पर पुलिस सख्ती से चेकिंग कर रही है। अभियान के दौरान लोग पुलिस से भी उलझ रहे हैं। भगवानपुर क्षेत्र की मंडावर चेक पोस्ट, काली नदी चेकपोस्ट व तेज्जुपुर चेक पोस्ट उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं। जिन पर रोज हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना होता है।

कांवड़ मेला स्थगित होने के बावजूद भी लोग बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं।  पुलिस के रोकने पर लोग विरोध भी कर रहे हैं। रविवार को चेक पोस्ट पर भारी पुलिस बल लगाकर को चेकिंग अभियान चलाकर अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के वाहन भी चेक किए गए। जिसमें आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर राज्य में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि ने बताया कि कांवड़ मेला स्थगित होने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिनके पास निगेटिव रिपोर्ट नहीं है, उन वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। काली नदी चेकपोस्ट और मंडावर चेक पोस्ट से करीब 300 वाहनों को वापस भेजा गया। अन्य संपर्क मार्गो पर पुलिस तैनात की गई है और वहां भी वाहनों को चेंकिंग के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।