Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

देहरादून, 21 सितम्बर 2021

मौसम विभाग की चेतवानी के बाद जिले में गत सोमवार रात को जमकर भारी बारिश हुई। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे पर नेतला व यमुनोत्री हाईवे पालीगाड के पास भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया। इससे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनो हाईवे सुचारू हो गए थे।

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन बारिश यात्रियों की राह में मुस्किल में डाल रही है। मंगलवार को गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित सक्रिय होने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गत रात्रि में हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे नेताला के पास यातायात के लिए बंद हो गया। नेताला में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। जिससे हाईवे करीब पांच घटें तक बाधित रहा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही बीआरओ के मजदूर जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया।

इस बीच काफी संख्या में गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जाने वाले यात्री हाईवे पर फंसे रहे। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड के पास भी चटटानी बोल्डर आने से यमुनोत्री धाम की यात्रा घंटों ठप रही। एनएच बड़कोट ने हाईवे को लगभग 4 घंटे बाद आवाजाही के लिए खोला। पालीगाड के पास भूस्खलन नासूर बनता जा रहा है। यहां हल्की फुल्की बरसात में भी हाईवे पर यातायात ठप हो जाता है, जिस कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है।