Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

किच्छा, 3 अक्टूबर 2021

यूपी के लखीमपुर के तिकुनिया में किसानों के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड में भी किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, किच्छा आदि शहरों में जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने केंद्र एवं यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला किसानों ने डीडी चौक पर योगी सरकार का पुतला फूंका।

वहीं दूसरी ओर, बाजपुर में गदरपुर हाईवे किनारे गुरुद्वारे के सामने किसान एकत्र हो रहे हैं जैसे-जैसे सूचना मिलती जा रही है धीरे-धीरे किसान की जमावड़ा हो रहा है अभी तक 200-250 किसान मौके पर पहुंच गए हैं किसान नेता का कहना है संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार आगे की रणनीति बनाई जाएगी किसानों में आक्राेश है और प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव आने से पहले ही भारी बवाल हो गया।

मंत्री के गांव से सात किलोमीटर पहले तिकुनिया कस्बे के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदती हुई दो कारें निकल गईं। इस हादसे में दो किसानों की मौत हो गई और कम से कम 10 किसान जख्मी हुए हैं। शाम को दो शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाए गए। कई और घायलों को भर्ती कराया गया है।  हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की पुष्टि अभी जिला प्रशासन ने नहीं की है।

हादसे के बाद किसान भड़क गए और गाड़ियों को तोड़ डाला और आग के हवाले कर दिया। किसानों ने गाड़ी में सवार लोगों की जमकर पिटाई की। बताया जाता है कि किसानों को रौंदने वाली एक कार केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष की भी है, जबकि दूसरी उनके करीबी की। रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में थे। उनको केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर जाना था।

उप मुख्यमंत्री के आने के विरोध में सुबह से ही किसान उतर आए थे। किसानों ने हेलीपैड पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दीं। सैकड़ों की संख्या में काले झंडे लेकर किसान वहां मौजूद थे और उप मुख्यमंत्री के विरोध का ऐलान कर रहे थे। इस बीच दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम केशव मौर्य बनवीरपुर के लिए रवाना हो गए। उधर डीएम, एसपी ने किसानों से वार्ता के बाद डिप्टी सीएम का रूट बदलने की सिफारिश की थी। पर किसान हेलीपैड के सामने ही मौजूद थे। इस दौरान अचानक दो कारें बनवीरपुर की ओर से बेहद तेज गति में किसानों के बीच घुस गईं।

उनको रौंदती हुई चली गई। इसमें एक कार केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू की बताई जा रही है। हादसे में दर्जन भर से ज्यादा किसान जख्मी हो गए। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने हादसा करने वाली गाड़ियों को तोड़कर आग लगा दी। कार में जो भाजपाई मिला, उसको पीटा। छह भाजपा समर्थक भी जख्मी बताए जा रहे।

इसके बाद भगदड़ मच गई। किसानों का आक्रोश देखकर पुलिस भी मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई। घटना में कई पत्रकार गंभीर जख्मी हो गए। बवाल के बाद पुलिस ने तिकुनिया से पहले ही बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। किसान यूनियन ने दावा किया है कि हादसे में जख्मी तीन किसानों की मौत हो गई है। दो शव शाम को जिला अस्पताल लाए गए।हालांकि जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर अभी एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है।

भाजपा सरकार मैं किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा ।लखीमपुर खीरी की घटना की कड़ी निंदा की जाती है। सीएम योगी इस्तीफा दें। जिले के किसान नेता तजेंद्र विर्क  के घायल होने की सूचना है। मैं उन्के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
आदेश चौहान विधायक जसपुर

खटीमा का कोई किसान हताहत नही हुवा है। चन्देली के कुछ किसान लखिनपुर गए थे वह सब सही हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखिनपुर पहुंचने वाले हैं। उनके जो दिशा निर्देश होंगे उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।
गुरसेवक सिंह,जिलाध्यक्ष भाकियू

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हम सभी किसान लखिनपुर रवाना हो रहे हैं। फिलहाल उधमसिंह नगर में किसी प्रकार के प्रदर्शन के आदेश उनके पास नही हैं। जो भी निर्णय लेंगा  संयुक्त किसान मोर्चा लेगा वही सबको मान्य होगा।
मनजिंदर सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष चढूनी