Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 6 अक्टूबर 2021

उत्तराखंड में आठ अक्तूबर को देहरादून – हल्द्वानी- पंतनगर- पिथौरागढ़ हैली सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी के साथ पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा फिर बहाल हो जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस दिन दोपहर बाद डेढ़ बजे हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे, इसी के साथ बीते डेढ़ साल से बंद देहरादून चिन्यालीसौड़ सेवा भी फिर बहाल होने जा रही है।

इस सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन ही करेगा। उक्त दोनों सेवाएं जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही संचालित होंगी। इसी के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेली समिट भी होने जा रहा है। जिसमें हेली सेवा के विस्तार पर विचार विमर्श किया जाएगा। राज्य में यह लगातार दूसरा हेली समिट होने जा रहा है। हालांकि हवाई सेवाएं अभी सीमित स्तर पर देहरादून तक ही सीमित हैं।

पिथौरागढ़ से आज से शुरू होगी हेली सेवा
पिथौरागढ़। 
सीमांत जनपद में आज से हेली सेवा शुरू होने जा रही है। लेकिन इस बार भी हेली सेवा के शुभारंभ पर आम नहीं खास लोग ही उड़ान भरते दिखाई देंगे। दरअसल आम नागरिकों के लिए अभी टिकट बुकिंग की सुविधा ही शुरू नहीं हो सकी है। आधी-अधूरी तैयारी के साथ शासन-प्रशासन हेली सेवा शुरू करने जा रहा है, लेकिन बगैर टिकट आम नागरिक कैसे हेली सेवा का लाभ उठाएंगे, यह समझ से परे है। सीमांत के आसमान में डेढ़ साल बाद फिर से व्यावसायिक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते दिखाई देंगे।

मार्च 2020 में विमान संचालन ठप होने के बाद सरकार ने पिथौरागढ़-पंतनगर-देहरादून के बीच हेली सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। आज से हेली सेवा का शुभारंभ होगा। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक हेली सेवा संचालन को लेकर बीते रोज ट्रायल भी हुआ। वहीं डीजीसीए की टीम भी गुरुवार को निरीक्षण के लिए नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण टीम नहीं पहुंच सकी। एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि हेली सेवा संचालन को प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

बगैर टिकट कैसे मिलेगा हेलीसेवा का लाभ
नैनीसैनी से पंतनगर-देहरादून के बीच हेली सेवा की जिम्मेदारी पवन हंस को दी गई है। लेकिन अभी टिकट बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय निवासी सुनील उपाध्याय ने बताया उन्हें पंतनगर से पिथौरागढ़ आवाजाही करनी है। कई दिनों से टिकट बुकिंग के लिए वे वेबसाइट में चेक कर रहे हैं। लेकिन वेबसाइट में टिकट की व्यवस्था नहीं दिख रही है।

यह होगा किराया
मार्ग             किराया (एकतरफा)

पिथौरागढ़ -पंतनगर 4625
पिथौरागढ़ -देहरादून 8000

हेली सेवा संचालन के लिए प्रशासन तैयार है। ट्रायल के बाद डीजीसीए की टीम ने नैनीसैनी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है। टिकट बुकिंग की व्यवस्था हेली सेवा संचालित कर रही पवन हंस करेगी।