Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 26 अगस्त 2021

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिये कांग्रेस ने मशक्कत तेज कर दी है। भाजपा सरकार की नीतियों और पांच साल के कार्यकाल को लेकर सवालों के साथ कांग्रेस खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रही है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सहप्रभारी ने इसके लिये कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है। साथ ही बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का भी सुझाव दिया।

गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी की अध्यक्षता में बैठक हुयी। यहां कापड़ी, पार्टी की प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे सिंह और सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलंग, का कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने तलवार और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक में परिवर्तन यात्रा को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मंथन किया गया। प्रदेश सहप्रभारी दीपिका ने बताया कि परिवर्तन यात्रा का पहला चरण तीन सितंबर की सुबह दस बजे से खटीमा शहीद स्मारक से प्रारंभ होगा।

यात्रा के तहत जगह-जगह रैलियां और जनसभाएं की जायेंगी। बताया कि परिवर्तन यात्रा दूसरे दिन किच्छा से लालकुआं और तीसरे दिन कालाढूंगी से होते हुए जसपुर जायेगी। अंतिम दिन बाजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर मुख्यालय में यात्रा का समापन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी प्रांतीय नेता शामिल होंगे। कहा कि उत्तराखंड की जनता जिस बदलाव की उम्मीद चाहती ही, कांग्रेस उनकी उम्मीद के अनुसार परिवर्तन करेगी।

इस मौके पर जिला प्रभारी व पूर्व सांसद महेंद्र पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, अलका पाल, सरवर यार खान, गणेश उपाध्याय, मुक्ता सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, सीपी शर्मा, नारायण बिष्ट, हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, ममता हालदार, पवन वर्मा, मदन लाल खन्ना, राजू भुसरी, सुरेश पपनेजा, संदीप चीमा, अरूण चौहान, जय सिंह गौतम, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, नईम प्रधान, संदीप सहगल,मोहन खेड़ा, अरूण तनेजा, रेखा सोनकर, मोहन पांडेय, प्रमोद शर्मा, सुनील जडवानी, सुशील गाबा, वीरेंद्र सिंह, श्यामल मंडल, देवेंद्र शाही, नासिर हुसैन, अबरार अंसारी आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कहा कि सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवाए जनता को कुछ नहीं दिया है। आम आदमी को जीवन यापन करना मुश्किल पड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवा परेशान हैं। कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व में कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं पर विराम लगाकर राज्य के लोगों के साथ छलावा किया है। अब प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।

सोशल मीडिया करेगी भाजपा की नीतियों को उजागर

कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलंग ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार में किसान, महिला कर्मचारी संगठन, युवा बेरोजगारी सहित गरीब जनता आंदोलन कर रही है। उनकी आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार हर हथकंडे अपना रही है। सोशल मीडिया ने इन सभी आंदोलन को जीवंत रखा हुआ है। कहा कि भारत का सबसे बड़ा किसान आंदोलन भी सोशल मीडिया की बदौलत जीवित है। ऐसे में भाजपा सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया को बड़ी ताकत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस भी अपनी आईटी सेल को वृहद कर चुका है। ताकि भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र व नीतियों को जग जाहिर किया जा सके।