Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नैनीताल, 14 नवंबर 2021

नैनीताल (Nainital) में नवंबर महीने में ही जंगलों में आग (forest fire) धधकने लगी है. नैनीताल के खुर्पाताल (Khurpatal) बाईपास के जंगलों में दिन के वक्त आग धधक गई. इसके बाद पूरे इलाके के जंगल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आग से जंगल को बड़ा नुकसान पहुंचा है. वन विभाग की टीम आग की सूचना के बाद समय से नहीं पहुंची, जिससे आग आगे बढ़ती रही.

जंगल में आग इस कदर फैली है कि कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई. आग की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे जंगल को नुकसान होता रहा है. आग कैसे लगी इसकी जानकारी समाने नहीं आ सकी, लेकिन नवंबर के महीने में लगी आग चिंता बढ़ाने लगी है.

आग के बाद पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी लगातार सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चीड़ के जंगल में लगी आग से सडियाताल के पास बनी नर्सरी तक आग पहुंच गई. इसे नर्सरी के दो कर्मचारियों ने बमुश्किल काबू में किया. इस दौरान दिक्कतों का सामना भी इन कर्मचारियों को करना पड़ा.

लापरवाह दिखा वन विभाग

कोई भी वन रेंज का अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचा ही नहीं. आग लगने के चलते पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया, जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की आंखों में जलन सी होने लगी है.

नवंबर में लगी आग से चिंता

खुर्पाताल के पूर्व प्रधान मनमोहन कानवाल कहते हैं कि नवंबर में लगी आग चिंता जाहिर कर रही है, क्योंकि ये कोई समय आग का नहीं है. आग कैसे लगी इसका अभी कोई पता नहीं चला है. फिलहाल गांव के लोग वन विभाग को भी इसको लेकर लापरवाह मान रहे हैं.