Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

हरिद्वार, 14 अक्टूबर 2021

गुवाहाटी में एक दुर्घटना में शहीद हो गए उत्तराखंड के जवान सोनित कुमार सैनी का पार्थिव शरीर गुरुवार को रुड़की के धनौरी पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनी के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शहीद के परिवार से मिलकर धामी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार परिवार की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

सीएम धामी के साथ शहीद सैनी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा और सुरेश राठौर भी शामिल थे. इस मौके पर धामी ने शहीद के परिवार को हर संभव मदद राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने का वादा किया. असल में 22 सितंबर को सेना के जवानों से भरे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल जवानों का इलाज गुवाहाटी में चल रहा था, जिनमें धनौरी के सैनी भी शामिल थे. 11 ​अक्टूबर को सैनी के निधन की सूचना आई थी.

सोनित का ​परिवार खेतीबाड़ी के काम से जुड़ा था. खुद सोनित भी खेती का काम किया करते थे. अगस्त में ही एक सप्ताह की छुट्टी पर आए सोनित ने गन्ने की फसल का काम किया था. सोनित को श्रद्धांजलि देकर सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ईश्वर से दिव्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है. अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.’