Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel
demo photo

हल्द्वानी, 13 अगस्त 2021

उत्तराखंड में कोरोना की लहर के बाद अब कॉलेज पहले की तरह खुलने की चरणबद्ध शुरुआत होने जा रही है. आने वाले दिनों में कॉलेज खुलेंगे, लेकिन कॉलेज आने की अनुमति वैक्सीनेशन की शर्त पर ही मिल सकेगी. उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपल्स को एक पत्र में निर्देशित करते हुए लिखा है कि कॉलेजों को स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव चलाकर स्टूडेंट्स को वैक्सीनेट कराना होगा. आने वाले दिनों में कॉलेज खुलने पर उन्हीं छात्रों को एडमिशन या परीक्षा में बैठने दिया जाएगा, जिनका वैक्सीनेशन हो चुका होगा. यह अनिवार्य नहीं है कि छात्र कॉलेज के वैक्सीनेशन अभियान में ही वैक्सीन डोज़ लें.

सितंबर शुरू होती ही परीक्षाएं
उच्च शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक एनएस बनकोटी के मुताबिक प्रदेश के 105 डिग्री कॉलेजों में सितंबर के पहले हफ्ते से परीक्षाएं होंगी, जिसमें ग्रेजुएशन के तीसरे और छठे सेमेस्टर के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएएन के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शामिल हैं. इनके अलावा अलग-अलग कक्षाओं में प्रमोट किए गए स्टूडेंट्स की एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसको देखते हुए कोरोना वैक्सीनेशन का निर्देश दिया गया है. सभी छात्रों और कॉलेज टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए वैक्सीन लगवाना ज़रूरी होगा. इसे सुनिश्चित करने के​ लिए कॉलेजों को स्वास्थ्य विभाग से कॉर्डिनेट कर वैक्सीनेशन कैंप लगाने होंगे.

अभी चल रही है ऑनलाइन पढ़ाई
फिलहाल कोरोना के मद्देनज़र सभी कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है यानी स्टूडेंट्स घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटॉप के ज़रिए कक्षाएं अटेंड कर रहे हैं. हालांकि टीचर्स का कॉलेज आना ज़रूरी हो चुका है. दूसरी तरफ, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन ने अक्टूबर से कॉलेजों को खोलने और स्टूडेंट्स की पढ़ाई शुरू करने को कहा है और सितंबर में परीक्षाओं की तारीख तय की है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. अलग-अलग विश्वविद्यालय यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक अपने यहां एडमिशन और परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार कर रहे हैं.