Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

हरिद्वार, 24 मार्च 2021

हरिद्वार में कुंभ के शाही स्नान के दिन श्रद्धालु शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक आवाजाही नहीं कर सकेंगे। स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग के पास के घाटों पर गंगा स्नान कराया जाएगा। इसके लिए बैरागी द्वीप के सामने दो किलोमीटर लंबा अस्थाई घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 12 और 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान के मद्देनजर पांच दिन के लिए यह व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन पांच दिनों में चमगादड़ टापू और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग बंद रहेंगी। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है कि यात्रियों को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक नहीं जाने दिया जाए।

दिल्ली से हरिद्वार आने वाले यात्रियों को वाया लक्सर बैरागी कैंप होते हुए दक्षद्वीप के पास बनी पार्किंग में लाया जाएगा। इनको यहीं से स्नान कर वापस भेजा जाएगा। चिड़ियापुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को गौरीशंकर पार्किंग में आगे नहीं जाने दिया जाएगा। दून की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को सप्तऋषि पर स्नान कराया जाएगा। शाही स्नान के वक्त हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का स्नान प्रतिबंधित होता है। इस संबंध में आईजी मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पार्किंग के पास ही स्नान कराया जाए। इसके लिए अस्थाई घाटों का निर्माण भी किया जा रहा है।

कुंभ की जानकारी को हेल्पलाइन नंबर 1902 जारी
कुंभ मेले में हरिद्वार आने वाले या किसी भी तरह की जानकारी लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1902 जारी किया है। इस नंबर पर यातायात, कोविड गाइडलाइन, खोया-पाया, शाही स्नान, होटल समेत कुंभ से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी। 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों को कोई दिक्क्त न हो, इसके लिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। मंगलवार को सीसीआर टावर में मेला आईजी संजय गुंज्याल ने इसका शुभारंभ किया। आईजी ने बताया कि पुलिस के इस कदम से आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को अत्यधिक मदद मिलेगी।