जानिए चुनाव में किन मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, हरीश रावत ने क्या कहा

देहरादून, कांग्रेस बेरोजगारी, दलित उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, खनन और कर्मचारियों के संघर्ष को अपने चुनाव प्रचार के केंद्र में रखेगी। इन विफलताओं को हथियार बनाकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को गांधी पार्क में उपवास के बाद कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने साढ़े 11 बजे से एक घंटे का उपवास रखा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा भगाओ राज्य बचाओ का नारा दिया। आरोप लगाए कि भाजपा शासन काल में दलित उत्पीडऩ की कई शर्मनाक घटनाएं हुई हैं। जिसमें सितारगंज में एक दलित अध्यापक के साथ विधायक व पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। तमाम युवाओं व संघर्षशील नौजवानों ने अपना पूरा वर्ष सड़कों व धरना प्रदर्शन में बीता दिया है। जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।

सरकार में बैठे जनों के कानू में जूं भी नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि उपनल, पीआरडी, पुलिस के स्वजन आदि कई संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार में कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। महात्मा गांधी ने हमें शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष करने का रास्ता दिखाया था इसलिए हम उनकी मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, गढ़वाल मंडल की की गरिमा महरा दसौनी, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, संग्राम सिंह पुंडीर, टीटू त्यागी, विरेंद्र पोखरियाल, रघुवीर बिष्ट, अमरजीत सिंह, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा के उत्पीड़न के विरुद्ध उठाई आवाज: गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अहिंसात्मक सत्याग्रह कर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भगा दिया था और देश को आजादी दिलाई। कांग्रेसी भी आज महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठे हैं। हमने भी यह संकल्प लिया है कि आज के दिन हम भाजपा के तमाम अन्याय उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएंगे। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के दिन पूरे हो गए हैं।

जनता में भारी आक्रोश है। प्रदेश के लाखों कर्मचारी जहां आंदोलित हैं, वहीं जनता महंगाई से पीड़ितl है। बेरोजगार नौजवान सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। सरकार में बैठे हुए लोग सत्ता के मद में चूर हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि जनता के बीच में जाकर उनकी परेशानी को कम करने के लिए भाजपा की पोल खोलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related