Uttarakhand Chunav 2022 से ठीक पहले BJP को लगा झटका, ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. उत्तराखंड चुनाव (Uttarakhand Chunav 2022) से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण (Deepak Bijalwan) और पूर्व विधायक पुरोला मालचंद (Purola Malchand) कांग्रेस (Congress) में आज शामिल हो गए हैं. दीपक बिजल्वाण और पूर्व विधायक मालचंद को नई दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई.

इसलिए कांग्रेस में हुए शामिल 
पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक मालचंद दो बार पुरोला से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. 2017 में मालचंद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चुनाव हार गए थे. हालही में पुरोला के निवर्तमान विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से पूर्व विधायक मालचंद नाराज चल रहे थे और आज कांग्रेस में शामिल हो गए.

उत्तरकाशी के हैं प्रभावशाली नेता 
दीपक बिजल्वाण की गिनती उत्तरकाशी के तेज तर्रार युवा नेताओं में होती है. दीपक बिजल्वाण छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक का सफर तय किया है. बिजल्वाण एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस में वापसी के बाद ही गंगा और यमुनाघाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related