Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 26 अक्टूबर 2021

उत्तराखंड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत के न्यूज़18 पर दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के बाद जो सियासी हलचल है, उससे हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें फिर तेज़ हो गई हैं. इंटरव्यू में हरक सिंह ने कहा था कि वह भाजपा सरकार में अपने कार्यकाल को लेकर संतुष्ट नहीं रहे. इसके बाद से ही बीजेपी के भीतर हरक सिंह को लेकर एक बार फिर गहमागहमी देखी जा रही है. सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह के साथ सचिवालय में लंबी बैठक और बातचीत की, तो आज मंगलवार को भी हरक सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत बड़े नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं.

पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार दलबदल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके कई कारण रहे हैं, देखिए :

1. फ्लाइट में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के साथ मुलाकात

2. दिल्ली में उमेश काउ और हरक सिंह की प्रीतम सिंह के साथ बैठक

3. कर्मकार बोर्ड में वर्चस्व की लड़ाई लड़ना

4. हरीश रावत को बड़ा भाई कहना और माफी मांगना

5.  भाजपा में असंतोष ज़ाहिर करना

अब ताज़ा घटनाक्रम की मानें तो हरक सिंह रावत ने खुद बताया कि सोमवार को उन्होंने सीएम धामी के साथ लंबी बैठक की. हरक सिंह के ही अनुसार मंगलवार शाम को वह ​विजय बहुगुणा से मिलने वाले हैं. बहुगुणा खास तौर पर उनसे मिलने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. याद दिला दें कि 2016 में बहुगुणा के नेतृत्व में ही ​जो 9 कांग्रेस नेता बीजेपी में चले गए थे, उनमें हरक सिंह भी शामिल थे. इससे पहले हरक सिंह आज प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक से भी भेंट करने वाले हैं.

क्यों तेज़ हैं दलबदल की अटकलें?

वास्तव में, पिछले दिनों यशपाल आर्य और उनके बेटे के कांग्रेस में लौट जाने के बाद से कुछ और नेताओं की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं. इधर, बीजेपी आर्य के बाद किसी बड़े नेता को खोना नहीं चाह रही है और दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा माफी मांगने की शर्त रखे जाने के बाद हरक सिंह के माफी मांग लेने से सियासी अटकलें चल रही हैं. इधर, लगातार हरक सिंह से नेताओं की मुलाकात को ‘मैनेज’ करने या ‘डैमैज कंट्रोल’ करने के तौर पर देखा जा रहा है.