Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

देहरादून, 14 अगस्त 2021

आज़ादी की 74वीं वर्षगांठ के मौके पर उन पुलिस अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार सम्मानित करेगी, जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं दीं. इस बार ये अवॉर्ड 6 पुलिस अधिकारियों को दिए जा रहे हैं, जिनकी घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी. पुलिस हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार लिस्ट में कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को फोकस में रखा गया है. प्रदेश भर के परफॉर्मेन्स के आधार पर नाम चयनित किये जाते हैं और इस बार आज़ादी की वर्षगांठ के मौके पर यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो.

एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट और एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट का ओवरऑल परफॉर्मेंस देखकर शासन ने फैसला लिया कि दोनों अधिकारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा. गौरतलब है कि एसएसपी तृप्ति भट्ट हाल में एक वायरल वीडियो के चलते सुर्खियों में थीं, जिसमें वह अपने पति के साथ डांस करती हुई नज़र आई थीं. 15 अगस्त को पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में ये अवॉर्ड दिए जाएंगे, जिनमें तीन श्रेणियों में आधा दर्जन पुलिस अफसरों को नवाज़ा जाएगा.

किन अफसरों को मिलेगा अवॉर्ड?
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों को सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किये जाने की घोषणा की गई. जानिए किन अफसरों को अवॉर्ड मिलने जा रहा है.

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक
1. तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल
2. पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा.

सराहनीय सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न
1. सुनील नेगी, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, संचार मुख्यालय.

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न
1. अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर
2. सुरजीत सिंह पंवार, उपसेनानायक/अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी हरिद्वार
3. मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार हरिद्वार