Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 1 सितम्बर 2021

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को 26 वीं बरसी पर दून में भी याद किया गया। शहीद स्मारक पर दिन भर श्रद्धाजंली देने के लिए राज्य आंदोलनकारी व जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। राज्य आन्दोलन में संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा स्मृति में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सरकार और सीबीआई से न्याय क़ी मांग करते हुए कहा कि, राज्य गठन के बाद भी खटीमा, मसूरी, मुजफ्फरनगर, देहरादून के शहीदों को आज तक न्याय नहीं मिला है। खटीमा में तो 21 वर्ष बाद भी शहीद स्मारक नहीं बन पाया है। उन्होंने इसे राज्य का सबसे बड़ा दुर्भाग्य बताया। सुरेश नेगी व पूरण सिंह लिंगवाल ने कहा कि, आज भी खटीमा में शहीद के परिजन अपनी पेंशन को जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। द्वारिका बिष्ट, निर्मला बिष्ट ने कहा कि हम अंतिम सांस तक अपने शहीदों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। श्रद्धांजलि व रक्तदान शिविर मे जगमोहन सिंह नेगी, मोहन खत्री, प्रदीप कुकरेती, पूर्ण सिंह लिंगवाल, सुरेश नेगी, रामलाल खंडूड़ी, सतेन्द्र भण्डारी, विनोद असवाल, वीर सिंह रावत, प्रमोद नेगी, धर्मेन्द्र रावत, जगदीश कुकरेती, सुरेन्द्र सजवाण, संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से जसबीर सिंह, सेवा सिंह मठारू, सरदार जीएस जस्सल, एस एस खेरा, आशा टमटा, मंजू शास्त्री, जितेन्द्र डण्डोना, सुशील त्यागी, मुकेश नारायण शर्मा, दिनेश भंडारी, केशव खत्री, निशा जैन, वीर सिंह रावत, राहुल भण्डारी, रमेश चन्द, महेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र रावत, प्रमोद पंत, धनीराम नेगी, पुष्पलता सिल्माणा, राधा तिवारी, सुलोचना भट्ट, सुलोचना गुंसाई, सरोज रावत, द्वारिका बिष्ट, सरोजनी रावत, गीता बिष्ट, देवेश्वरी रावत, शकुन्तला मुन्डेपी, भुवनेश्वरी कठैत, उमा गुप्ता, रेखा नेगी, मनोज ध्यानी, सरिता गौड़, गीता बिष्ट हरजिंदर, मोहन सिंह रावत, राकेश नौटियाल, सतेन्द्र नोगाईं, सुमित थापा, राजेश पान्थरी, सुरेश कुमार, प्रभात डण्डरियाल, पार्षद महेन्द्र रावत, सुशांत वोहरा, शीशपाल बिष्ट, रेडक्रास चेयरमेन डा एमएन अंसारी, सचिव सुभाष चौहान, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

गामा, गोदियाल, चमोली ने दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक में मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पूर्व मसूरी विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लालचंद शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा भी श्रद्धाजंली देने पहुंचे। सभी ने राज्य निर्माण के दौरान हुए संघर्ष का गोलीकांड के समय के माहौल को याद किया। सभी ने आंदोलन में अपनी अपनी भूमिका का जिक्र किया। जोत सिंह गुनसोला ने इस दौरान आंदोलन की कई घटनाओं का जिक्र किया। विनोद चमोली ने भी आंदोलन के दौरान की सक्रियता व खुद पर रासुका लगने के बारे में बताया। सभी ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा को दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया।