Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 27 अगस्त 2021

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पिछले तीन से चार दिनों से हो रही बारिश के चलते राज्य के कई अहम रास्ते ठप हो गए हैं. भारी बारिश के चलते देहरादून में जाखण नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया तो भूस्खलन होने और सड़कों के टूटने के कारण हाईवे और शहरों को जोड़ने वाले रास्ते बुरी तरह प्रभावित हुए. देहरादून शहर में एक नदी के सहस्रधारा रोड पर आ जाने के साथ ही, शहर की कई मुख्य सड़कों के टूटने की खबरें पहले ही आ चुकी हैं. ताज़ा खबरें हैं कि देहरादून के अलावा, ऋषिकेश, टिहरी और मसूरी के रास्ते बंद करने पड़े हैं.

पुल टूटने से फिसलकर फंस गईं गाड़ियां
देहरादून से ताज़ा खबर यह है कि जाखण नदी पर बना पुल टूटने से लोग फंस गए. भारी बारिश के बाद उफान पर नदी के बहाव के कारण रानीपोखरी-ऋषिकेश हाईवे पर बना पुल बीच में से टूटा तो उसमें कुछ कारें और दो पहिया वाहन हादसे के शिकार हो गए. देहरादून के डीएम आर राजेश कुमार के हवाले से एएनआई ने लिखा कि इस मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है.

कितने हाईवे हुए बुरी तरह प्रभावित?
ऋषिकेश-देवप्रयाग, ऋषिकेश-टिहरी और देहरादून-मसूरी रोड पर भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते ये रास्ते बंद कर दिए गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने उत्तराखंड पुलिस के हवाले से बताया है कि भारी ​बारिश के कारण बंद किए गए रास्तों को लेकर हिदायत दी गई है कि हालात सामान्य होने तक यात्रा न की जाए. वहीं, टिहरी गढ़वाल ज़िले के अधिकारियों ने कहा है कि तपोवन से मलेठा के बीव नेशनल हाईवे 58 को बंद कर दिया गया है.

‘वाहन फंसे, मशीनें भी नहीं पहुंच पा रहीं’
इनके अलावा, शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद ​​ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे का एक सेक्शन और टिहरी अंचल में फाकोट के पास एनएच 94 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. एक स्थानीय चश्मदीद इंजीनियर मोहम्मद आरिफ खान ने एएनआई को बताया कि टिहरी के नरेंद्र नगर कस्बे में बेमुण्डा और सोनी गांव में सड़क बारिश की भेंट चढ़ गई. खान के मुताबिक बागरधार और हिंडोलाखाल जैसे इलाके संपर्क से कट गए हैं, दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं और बारिश इतनी तेज़ है कि यहां राहत कार्य वाली मशीनें भी नहीं पहुंच पा रही हैं. हालांकि लोनिवि, हाईवे अथॉरिटी और बीआरओ इन रास्तों को खोलने के लिए समन्वय कर रहे हैं.