Pushkar Singh Dhami: पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार कांग्रेस विधायक, हरीश रावत के हैं करीबी

Pushkar Singh Dhami: पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार कांग्रेस विधायक, हरीश रावत के हैं करीबी

देहरादून: उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भी बीजेपी ने दोबारा सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बना ली है, लेकिन उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपते हुए फिर से सीएम बनाया। अब 6 माह के भीतर चुनाव उनको लड़ना है। ऐसे में जहां बीजेपी के विधायक सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार तो वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी हरीश धामी भी पुष्कर धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस नेता हरीश धामी धारचूला से विधायक हैं। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मैं हरीश धामी (कांग्रेस विधायक जिन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए कहा) का आभारी हूं, हमारे अपने लोगों ने भी अपनी विधानसभा सीटों को छोड़ने की पेशकश की है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।

उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस में गुटबाजी पूरी तरह से सामने आ गई है। नतीजे आने के बाद हरीश रावत और प्रीतम सिंह पर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं। हार के लिए दोनों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष के नाम सामने आने के बाद हरीश धामी ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

हरीश धामी कर चुके हैं तारीफ
हरीश धामी ने पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद भी सीएम बनाने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की थी। हरीश ने यहां तक कहा था कि बीजेपी ने चुनाव हारने के बाद जिस तरीके से एक युवा को सीएम चेहरा बनाया है, उसी तरह से कांग्रेस को भी युवा चेहरे को आगे करना चाहिए था। हरीश धामी ने कहा कि वह कांग्रेस का झंडा अब नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे साथ नाइंसाफी की है। साथ ही उन्होंने ने अलग पार्टी बनाने की भी बात कही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related