Uttarakhand Chunav 2022 : जिसे समझा आका, वही निकला फरेबी, पिथौरागढ़ में पूर्व विधायक ने हरीश रावत पर बोला हमला

रविवार को एक वार्ता में दो बार विधायक रहे नारायण राम आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें निराश किया है। वह चालीस साल से कांग्रेस के सिपाही हैं। 2016 के 26 विधायक हरीश रावत के साथ रहे। तब भाजपा ने हमें तमाम तरह के प्रलोभन दिए। तब अस्वस्थ रहने के बाद भी हरीश रावत ने सीएम आवास में एक कमरे में मुझे एक माह तक कैद रखा। जिसे हमने अपना आका समझा था वही इस समय चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हैं। इसके बाद भी मुझे टिकट नहीं दिया। आज बाहरी व्यक्ति (खजान गुड्डू) को टिकट दे दिया गया है। वह गंगोलीहाट का स्थाई निवासी तक नही हैं। धनबल के आधार पर उसे टिकट दिया गया है। इस तरह कांग्रेस देश में नहीं चलेगी। कांग्रेस के पतन का मुझे दुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related