Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

देहरादून, 27 जून 2021

उत्तराखंड कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के नाम पर आज मुहर लग सकती है, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर इस संबंध में आज बैठक होगी, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह शामिल होंगे,,,

बीती 13 जून को डा इंदिरा हृदयेश का निधन होने से प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का पद रिक्त हो गया था, अब नेता प्रतिपक्ष का पद कौन संभालेगा, इसे लेकर कांग्रेस के भीतर ही तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं, डा इंदिरा हृदयेश के साथ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष रहे करन माहरा को इस पद के दावेदारों में शुमार किया जा रहा है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी माहरा के लिए पैरवी कर चुकी हैल

पार्टी सूत्रों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष के लिए वरिष्ठतम विधायक के नाते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ ही हरिद्वार से भी एक विधायक के नाम की चर्चा है, इस मामले में फैसला लेने में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भूमिका अहम रहने वाली है, माहरा को भी रावत के समर्थकों में शुमार किया जाता है, माना जा रहा है कि पार्टी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चाबंदी हुई तो कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता पद पर नए चेहरे को मौका मिल सकता हैल

इस मामले में निगाहें रविवार को दिल्ली में होने वाली प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ प्रदेश के दिग्गजों की बैठक पर टिकी हैं, उपनेता करन माहरा बीते रोज ही दिल्ली का रुख कर चुके हैं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहले ही कह चुके हैं कि नेता विधानमंडल दल बनाने का फैसला हाईकमान को लेना हैल