Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

गोरखपुर, 26 अक्टूबर 2021

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी की प्रतिज्ञा ले चुकीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश को मथ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में रैली के बाद उनके निशाने पर सीएम योगी का गढ़ गोरखपुर है। प्रियंका गांधी गोरखपुर में 31 अक्टूबर को रैली करेंगी। योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरने के लिए प्रियंका गांधी ऐसे दिन गोरखपुर में रैली करने जा रही हैं जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही होगी। 31 अक्टूबर 1984 को ही इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वाराणसी की रैली और वहां उमड़ी भारी भीड़ से प्रियंका गांधी उत्साहित हैं। रैली के बाद ही उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। गोरखपुर की रैली की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मंगलवार को पहुंचे। प्रियंका की रैली यहां के चंपादेवी पार्क में होगी प्रस्तावित प्रतिज्ञा रैली को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को गोरखपुर पहुंच गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर इसे फाइनल कर दिया है। अजय लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। आसपास के लोगों में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। जनता बदलाव को तैयार है। रैली स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी की रैली को लेकर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। लोगों में खुद ही काफी उत्साह है। महिलाओं की चुनाव में भागीदारी, इलाज को लेकर 10 लाख की प्रतिज्ञा को सभी वर्गों ने स्वागत किया है।

किसानों को भी बड़ी संख्या में लाने की तैयारी

लखीमपुर खीरी कांड के बाद से कांग्रेस ने किसानों को भी अपने पाले में करने की जोरदार तैयारी कर रखी है। प्रियंका गांधी की रैली में बड़ी संख्या में किसानों को भी लाने की तैयारी की जा रही है। आसपास के जिलों से किसानों को लाया जाएगा। देवरिया से ही पांच हजार किसान आएंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, प्रदेश सचिव संदेश यादव व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पाल धनगर ने बताया कि इसके लिए कांग्रेसी किसानों को जागरूक कर रहे हैं और किसानों में भी रैली को लेकर उत्साह है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देकर जनता को गुमराह कर उनका वोट झटकती है। जनता महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से कराह रही है। किसानों को अपना हक मांगने पर गाड़ियों से रौंदा जा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थो की महंगाई से दैनिक उपयोग के सामान महंगे हो गए है। कोरोना की मार से बेहाल जनता के लिए महंगाई दाद में खाज का काम कर रही है। प्रदेश सरकार झूठे विज्ञापन के बल पर अपनी पीठ थपथपा रही है। अतिवृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गयी है और खाद भी महंगा हो गया है। ऐसे में योगी सरकार किसानों की आय दोगुना होने का दावा कर रही है।