Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 31 अगस्त 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि यूपी पुलिस की साख खराब करने की साजिश हो रही है। एटा और बरेली जिले में अराजकतत्वों द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने और मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। इन लोगों पर कठोरतम कार्रवाई करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश, देश में शीर्ष पायदान पर है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 23 लाख 18 हजार 979 टेस्ट हो चुके हैं। इसी प्रकार, 30 अगस्त तक 07 करोड़ 15 लाख 60 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 06 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने टीके की कम से कम एक डोज जरूर ले ली है। इस महत्वपूर्ण कार्य को और तेज किए जाने के प्रयास हों। भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।

लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। विगत 24 घंटों में हुई 01 लाख 73 हजार 419 सैम्पल की टेस्टिंग में 65 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। मात्र 19 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 74 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 256 है। कोविड रिकवरी दर 98.6 है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.01% फीसदी रही। विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त स्थिति बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।

फिरोजाबाद में ना हो कोई कमी 

सीएम ने कहा कि जनपद फिरोजाबाद में बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ लोग भी बीमार हुए हैं। सभी के बेहतर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा रही है। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाना उचित होगा। आवश्यक्तानुसार मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। हमें सर्विलांस को और बेहतर करना होगा। विशेषज्ञों की टीम फिरोजाबाद में कैंप करे। जरूरत के अनुसार रेजिडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तुरन्त तैनाती की जाए। दवाओं और अन्य जरूरतों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। आगरा और फिरोजाबाद की स्थिति पर शासन स्तर से 24×7 नजर रखी जाए।

छात्रवृत्ति पर भी दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल/कॉलेजों में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्र-छात्राओं को देय छात्रवृत्ति का भुगतान समयबद्घ ढंग से हो। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके भुगतान में विलंब न हो। छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए। एक सितंबर से कक्षा 01 से 05 वीं तक के विद्यालय खुल रहे हैं। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए।स्वच्छता, सैनीटाइजेशन का कार्य हर दिन हो। पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में बाढ़/अतिवृष्टि की समस्या है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियां उफान पर हैं। जल शक्ति मंत्री आज ही इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करें। प्रभावित लोगों को तत्काल राशन आदि उपलब्ध कराया जाए। राहत कार्य पूरी तत्परता के साथ किया जाए। आपदा मोचक टीमें 24×7 एक्टिव रहें। प्रभावित लोगों की जरूरत का पूरा ध्यान रखा जाए।