Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

चित्रकूट, 23 नवंबर 2021

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले काशी के साथ धर्मनगरी चित्रकूट से संघ के एजेंडे को धार देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। चित्रकूट में हिन्दू महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें लव जिहाद, जनसंख्या नियंत्रण कानून समेत 12 मुद्दों पर मंथन होगा। 15 दिसंबर को होने वाले इस महाकुंभ में संघ प्रमुख मोहन भागवत, श्रीश्री रविशंकर समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।

चित्रकूट के साथ ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के साथ ही कई आयोजन होने जा रहे है। 15 दिसंबर से ही काशी में भी आयोजनों की तैयारी है। 13 दिसंबर को विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, देश के सभी मेयरों का सम्मेलन समेत एक महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

चित्रकूट में हिन्दू महाकुंभ का आयोजन तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कर रहे हैं। महाकुंभ में पांच लाख हिंदुओं के जुटाने की तैयारी है। महाकुंभ के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु बाबा रामदेव, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर प्रसाद, साध्वी ऋतंभरा, मनोज मुंतशिर, मालिनी अवस्थी, कुमार विश्वास के अलावा कई प्रखर वक्ताओं को आमंत्रण भेजा गया है।

कई हस्तियों की सहमति भी आ चुकी है। भगवान श्रीराम की तपोभूमि धर्मनगरी में महाकुंभ आयोजन का उद्देश्य हिंदू एकता पर चिंतन करना है। महाकुंभ आयोजकों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश मौर्य, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा यूपी के सरकार के कई मंत्रियों को आमंत्रण भेजा है।

संत भी शामिल होंगे

देश के विभिन्न मठ-मंदिरों, अखाड़ों के धर्माचार्यों, संत, महात्माओं को भी महाकुंभ में बुलाया जा रहा है। तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि हिंदू महाकुंभ में अतिथियों को आमंत्रण देने के लिए लंबी सूची बनी है। देशभर में शहर और गांवों में जाकर आमंत्रण पहुंचाया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि इस आयोजन में हर हिंदू पहुंचे। फिलहाल कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक की संख्या में हिंदुओं के शामिल होने की अपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हिंदू महाकुंभ में मंत्रणा के लिए 12 बिंदुओं का एजेंडा तय किया गया है। उन्होंने बताया कि संत अपनी इच्छाओं से सरकार को एक डॉक्यूमेंट के जरिए बताएंगे, ताकि सरकार उस पर अमल कर सके। बताया कि एजेंडे में मठ, मंदिर से लेकर कॉमन सिविल कोड तक है। उनके एजेंडे में सबसे पहले भगवान श्रीराम हैं।

इन बिंदुओं पर होगा मंथन

  1. भगवान श्री राम मंदिर निर्माण, मंदिरों से सरकारी नियंत्रण खत्म हो, धर्मांतरण, जनसंख्या नियंत्रण कानून, राष्ट्रवाद एवं समान नागरिक संहिता, लव जिहाद, भारतीय दर्शन आधारित शिक्षा, नशा मुक्ति, गोरक्षा, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और मातृशक्ति वंदना, प्रचार के विभिन्न माध्यमों द्वारा हिंदू धर्म की अवहेलना एवं दुष्प्रचार, पर्यावरण।

हर सेक्टर से हस्तियां होंगी शामिल

महाकुंभ में हर सेक्टर से जुड़े बड़े चेहरों को बुलाने के लिए आमंत्रण भेजा जा रहा है। काफी लोगों को आमंत्रण भेजा जा चुका है। इस कार्यक्रम में बालीवुड एक्टर से लेकर लोकगायक व ब्यूरोक्रेसी से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। यह सभी अपने-अपने क्षेत्र में हिंदुओं के प्रति चल रही विषमताओं पर मंथन करेंगे। महाकुंभ में चिदानंद मुनि, रामानुजाचार्य, कैलाशानंद गिरी महाराज आदि के भी शामिल होने की संभावना है।

आशुतोष राणा, मनोज तिवारी भी आएंगे

तुलसीपीठ के उत्तराधिकारी ने बताया कि अभी तक फिल्मों में हिंदू धर्म को उपेक्षित किया जाता है। इसको देखते हुए फिल्म जगत से जुड़े लोग बुलाए जा रहे हैं। आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि हाल ही में बन रही आश्रम फिल्म में भी हिंदू धर्म को गलत तरीके से प्रदर्शित किया जा रहा है। ऐसे मामलों में उसकी वजह व समाधान पर मंथन होगा। कार्यक्रम में आशुतोष राणा, मनोज तिवारी समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।

वाराणसी में प्रस्तावित कार्यक्रम

13 दिसंबर 2021: पीएम मोदी के हाथों काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण

14 दिसंबर 2021: भाजपा के देश के सभी पदाधिकारियों का सम्मेलन

15 दिसंबर 2021: देश के सभी भाजपा / सहयोगी दलों शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन

16 दिसम्बर 2021: देश के सभी महापौर का सम्मेलन

17 दिसम्बर 2021: देश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन

18 दिसंबर 2021: देश के सभी धर्माचार्यों का सम्मेलन

19 दिसंबर 2021: काशी विश्वनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर विद्वानों का सम्मेलन और काशी विश्वनाथ धाम के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान स्वरूप पर आधारित पुस्तक का विमोचन

20 दिसंबर 2021: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

21 दिसंबर 2021: प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदेश के आर्थिक पुनरुद्धार के लिए जीरो बजट खेती पर राष्ट्रीय सेमिनार

22 दिसंबर 2021: इतिहासकारों का सम्मेलन

23 दिसंबर 2021: देश के सभी मशहूर ट्रैवल / ब्लाग लेखकों का सम्मेलन

24 दिसंबर 2021: देश के सभी दूर आपरेटर्स का सम्मेलन

26 दिसंबर 2021: संपादकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मेलन

27 दिसंबर 2021: देश के प्रमुख कारपोरेट / उद्योगपतियों का सम्मेलन

28 दिसंबर 2021: भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े देशों के राजदूतों का सम्मेलन

29 दिसंबर 2021: विभिन्न देशों के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों का सम्मेलन

30 दिसंबर 2021: देश के देवोत्थानों / बोर्ड के पदाधिकारियों का सम्मेलन

2 जनवरी 2022: देश के पर्यावरणविद एवं वैज्ञानिकों का सम्मेलन

3 जनवरी 2022: सोशल मीडिया इंफ्लुएशर्स का कान्क्लेव

4 जनवरी 2022: विभिन्न विधाओं के कलाकारों का समागम

5 जनवरी 2022: प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मेलन

6 जनवरी 2022: प्रदेश के ओडीओपी कारीगरों का सम्मेलन

7 जनवरी 2022 : प्रदेश के स्वच्छाग्रहियों का सम्मेलन

8 जनवरी 2022: देश के वास्तुविदों का सम्मेलन

9 जनवरी 2022: देश के अभियंताओं सम्मेलन

10 जनवरी 2022: प्रदेश के खिलाडिय़ों एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मेलन

11 जनवरी 2022: प्रदेश की लोक विधाओं से जुड़े कलाकारों का समागम

12 जनवरी 2022 : प्रदेश की उद्यमी / स्वावलम्बी महिलाओं का सम्मेलन

13 जनवरी 2022: महिला स्वयं सहायता समूहों का सम्मेलन

14 जनवरी 2022: विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का काशी भ्रमण