Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

संभल, 18 अगस्त 2021

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiq-ur-Rahman Birk) एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे का समर्थन कर दिया. इसके बाद बीजेपी नेता राजेश सिंघल की तहरीर पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. संभल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) के अलावा 153ए और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल सपा सांसद ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को सही ठहराते हुए कहा था कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है. अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? उन्होंने कहा कि तालिबान वहां की ताकत है. अमेरिका रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए. तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं. भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी. रहा  सवाल हिंदुस्तान का तो यहां कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है.

उधर समाजवादी युवजन महासभा के जिला महासचिव चौधरी फैजान शाही ने भी बरादर को फेसबुक पोस्ट कर तख्ता पलट के लिए बधाई दी है. बीजेपी नेता राजेश सिंघल की शिकायत के बाद सपा सांसद बर्क और चौधरी फैजान शाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना को लेकर दिए गए बयान से सपा सांसद सुर्ख़ियों में आए थे. सपा सांसद ने कहा था कि कोरोना जैसी कोई महामारी नहीं है. कोरोना अगर बीमारी होती तो दुनिया में इसका इलाज होता. यह बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से अजादे इलाही है, जो की अल्लाह के सामने रोकर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने से ही खत्म होगी.