हाजी याकूब कुरैशी और बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे जेल

हाजी याकूब कुरैशी और बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे जेल

नए साल की शुरुआत से अब तक ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पिछले पांच दिन से सर्दी और कोहरे के साथ शीत लहर ने लोगों को परेशान किया है। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं का असर रहा। हालांकि दोपहर में धूप से 1.2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का सितम बढ़ गया।
नौ महीने से पुलिस ने दिल्ली में डाला हुआ था डेरा

हाजी याकूब कुरैशी की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पिछले नौ माह से दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। लेकिन बार बार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस को सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। अब सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाजी याकूब को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार सुबह हाजी याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां याकूब पक्ष के वकील की सारी दलीलों को खारिज करते हुए अदालत ने बाप-बेटे को 60 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया। याकूब का एक बेटा इमरान उर्फ भूरा पहले से ही जेल में बंद है।

याकूब कुरैशी और बेटे इमरान पर आईजी मेरठ रेंज ने 50-50 हजार का इनाम कर दिया था, दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई थी। सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर रात दिल्ली के चांदनी नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पिता-पुत्र अपने एक रिश्तेदार के घर पर ही ठहरे हुए थे। याकूब कुरैशी और उनकी बेटे की गिरफ्तारी होने की जानकारी लगते ही याकूब के समर्थकों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र को मेरठ पुलिस दिल्ली से लेकर मेरठ के खरखौदा थाना पहुंची। जहां याकूब के समर्थक भारी संख्या में जुट गए।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि ने बताया कि 50-50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान एक रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे। सटीक लोकेशन और सर्विलांस की टीम साथ ले जाकर पुलिस दिल्ली गई। जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...